Chhattisgarh

“पिछले साल सरकार का कर्ज 20% बढ़ा”

📖 VG Khabar

छत्तीसगढ़। की वित्तीय स्थिति को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है।

हाल ही में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में पहले की तुलना में काफी अधिक कर्ज लिया।

यह आंकड़ा न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति को दर्शाता है, बल्कि भविष्य की वित्तीय चुनौतियों की ओर भी संकेत करता है।

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा विधानसभा में पेश रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने कुल 1,30,513 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले लगभग 21 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले 2023-24 में सरकार ने 1,07,921 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह लगातार बढ़ता कर्ज राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है।

“पिछले साल सरकार का कर्ज 20% बढ़ा”

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें