📖 VG Khabar
शूटिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान प्रभास की आगामी फिल्म फौजी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त रुख अपनाया है।
प्रोडक्शन टीम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति फिल्म से जुड़ी सामग्री साझा करना नियमों का उल्लंघन है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है और लीक हुई तस्वीरों में प्रभास का लुक सामने आने की बात कही जा रही है।
हालांकि मेकर्स ने इन तस्वीरों को आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है और फैंस से इन्हें शेयर न करने की अपील की है।