📖 VG Khabar
प्रदेश में बदलते मौसम और बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्क रखने पर जोर दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार मिले, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।