📖 VG Khabar
अस्थायी श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, आसान होगा भोजन बनाना प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
अब राज्य में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।
इस निर्णय का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराना और उनके जीवन को आसान बनाना है।
अधिकारियों के मुताबिक, कई प्रवासी मजदूर अस्थायी रूप से शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में रहते हैं, जहां बड़े सिलेंडर का उपयोग करना उनके लिए मुश्किल होता है।