📖 VG Khabar
सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों को मिलेगा छोटा सिलेंडर, खाना बनाना होगा आसान देशभर में काम की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
अब प्रवासी मजदूरों को आसानी से 5 किलो एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस फैसले से उन लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी, जो गैस कनेक्शन न होने की वजह से लकड़ी, कोयला या अस्थायी चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर होते हैं।
सरकार का यह कदम खासतौर पर अस्थायी रूप से काम करने वाले श्रमिकों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। छोटे सिलेंडर के जरिए वे कम लागत में आसानी से गैस का उपयोग कर सकेंगे।
इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान होने की उम्मीद है।