Chhattisgarh

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम पटेवा में एसएमसी एवं ईएमसी क्लस्टर का किया निरीक्षण

📰 VG Khabar

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पटेवा में विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (एसएमसी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण किया।

उन्होंने दोनों क्लस्टरों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 113 एकड़ तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास 306 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है।

कलेक्टर ने क्लस्टर के विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम पटेवा में एसएमसी एवं ईएमसी क्लस्टर का किया निरीक्षण

↑ Read full story
Read full story