Chhattisgarh

राजनांदगांव : संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

📰 VG Khabar

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाईन यूनिट, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति एवं शासकीय बाल देखरेख संस्था में विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में पदवार अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है।

सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट तथा कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पृथक से प्रेषित किया जाएगा।

शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) के पीटी अनुदेशक सह योग शिक्षक अनुसूचित जाति वर्ग के एक पद एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) के रसोइया अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद हेतु पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण भर्ती नहीं की जा सकी है।

राजनांदगांव : संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें