Chhattisgarh

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने की साफ-सफाई

📰 VG Khabar

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक करना है।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, पर्यटन मंडल से श्री श्रीनिवास राव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनसामान्य एवं निकाय के कर्मचारी शामिल हुए।

सभी ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया। क्रमांक 139 ----------------- स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने की साफ-सफाई

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें