Chhattisgarh

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा ने बढ़ाया हौसला

📰 VG Khabar

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया।समारोह में तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इनमें 82 खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण तथा पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही खेल अंकुर, खेल गौरव और खेल शिखर पुरस्कारों के विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी गई।करीब तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।गुरुचरण सिंह होरा ने दी खिलाड़ियों को बधाईछत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा ने बढ़ाया हौसला

↑ Read full story
Read full story