📖 VG Khabar
मेगा बजट फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता, कहानी दो भागों में दिखाने की तैयारी मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
इसी बीच फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट में राम और रावण का आमना-सामना नहीं होगा।
यश ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले भाग में उनका रणबीर कपूर के साथ कोई सीन नहीं है। इस खुलासे के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी को दो भागों में बड़े पैमाने पर पेश किया जाएगा, जिसमें पहले पार्ट में राम के जीवन और कहानी की शुरुआत दिखाई जाएगी, जबकि दूसरे पार्ट में राम-रावण युद्ध को दिखाया जा सकता है।
🎬 पहले पार्ट में कहानी की नींव रखी जाएगी यश ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का पहला भाग पूरी तरह से कहानी की नींव रखने पर केंद्रित होगा।