Chhattisgarh

रंगोलियों में सजी रचनात्मकता, दिव्यांग बच्चों ने हुनर से भरे आत्मविश्वास के रंग

📰 VG Khabar

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया।

रंगों और आकृतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करते हुए आत्मविश्वास और उत्साह के रंग बिखेरे। रंगोली निर्माण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने अपनी रुचि और हुनर के अनुरूप विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक आकृतियां और डिजाइन तैयार किए।

इस गतिविधि ने बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया।

रंगोलियों में सजी रचनात्मकता, दिव्यांग बच्चों ने हुनर से भरे आत्मविश्वास के रंग

↑ Read full story
Read full story