📖 VG Khabar
इंट्रो राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रायपुर एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए करीब 87 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर दी है।
इस ग्रेड सेपरेटर के बनने से फुंडहर चौक सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
लंबे समय से इस परियोजना की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।
फुंडहर चौक पर बनेगा ग्रेड सेपरेटर जानकारी के अनुसार, अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा।