📖 VG Khabar
सामाजिक न्याय के प्रतीक को भव्य श्रद्धांजलि, अनोखे तरीके से तैयार की गई प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र Raipur में आज सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक Dr. B. R.
Ambedkar की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा।
खास बात यह है कि यह प्रतिमा कांसे के स्क्रैप से तैयार की गई है और इसे प्रदेश की अब तक की सबसे ऊंची अंबेडकर प्रतिमा बताया जा रहा है।
प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। प्रशासन और आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस ऐतिहासिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।