📖 VG Khabar
खेलो इंडिया मॉडल पर विकसित होगी यूनिवर्सिटी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।
राज्य सरकार ने रायपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी है। इस परियोजना के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
खास बात यह है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में केंद्र सरकार भी सहयोग करेगी और इसे "खेलो इंडिया" मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
यह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा।
साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।