Raipur

रायपुर में HSRP प्लेट को लेकर परेशानी

📰 VG Khabar

रायपुर में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को लेकर वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में करीब 60 प्रतिशत वाहनों में HSRP लगना अभी भी लंबित है।

आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) गुम होना, मोबाइल नंबर अपडेट न होना और तकनीकी समस्याएं इस देरी के प्रमुख कारण बन रहे हैं।

ऐसे में वाहन मालिकों को बार-बार प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

60% वाहनों में HSRP अब भी पेंडिंग परिवहन विभाग के अनुसार रायपुर में बड़ी संख्या में वाहनों में अभी तक हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाई है।

सरकार द्वारा इसे अनिवार्य किए जाने के बावजूद कई वाहन मालिक अब तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं। इससे नियमों के उल्लंघन की स्थिति भी बन रही है।

रायपुर में HSRP प्लेट को लेकर परेशानी

↑ Read full story
Read full story