Economy

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

📖 VG Khabar

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की एक उड़ान को उस वक्त रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जब एक महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई।

विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

अचानक बिगड़ी महिला यात्री की तबियत जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट कोलकाता से पुणे के लिए रवाना हुई थी।

उड़ान के दौरान एक महिला यात्री को अचानक चक्कर आने लगे और उनकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी।

स्थिति गंभीर होते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा।

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें