Chhattisgarh

रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा

📰 VG Khabar

रायपुर स्थित पं.

दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के गौरवशाली अवसर पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकर समुदाय के लोग और खादी प्रेमी भी शामिल हुए, जिन्होंने गांधीजी के स्वदेशी के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें