रायपुर। राजधानी रायपुर में विश्वभारती मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल की शुरुआत की गई।
शुभारंभ अवसर पर संस्थान में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया।
ड्राइविंग सीखने वाले लोगों को वाहन संचालन के साथ-साथ यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।ड्राइविंग स्कूल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन चालक बनाने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
प्रशिक्षण के दौरान वाहन चलाने की बुनियादी जानकारी के अलावा यातायात नियमों, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार और दुर्घटनाओं से बचाव से जुड़े जरूरी पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।सिम्युलेटर से मिलेगा ड्राइविंग का व्यावहारिक अनुभवशुभारंभ कार्यक्रम के दौरान 10 वर्षीय जगराज ने ड्राइविंग सिम्युलेटर पर बैठकर वाहन चलाने का अनुभव लिया।
आधुनिक सिम्युलेटर के जरिए उन्होंने ड्राइविंग की बुनियादी प्रक्रिया और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं को समझा।सिम्युलेटर पर ड्राइविंग का अनुभव वास्तविक सड़क पर वाहन चलाने से अलग होता है।