Chhattisgarh

रायपुर में विश्वभारती ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल का भव्य शुभारंभ

📰 VG Khabar

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर चौक, राजभवन रोड पर विश्वभारती ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मधु कड़ियन मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर संस्थान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।ड्राइविंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में शुरू की गई इस नई पहल के संचालक यशवंत अग्रवाल हैं।

नए ड्राइविंग स्कूल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने संस्थान की सुविधाओं, संचालन और उद्देश्यों की जानकारी ली।

संचालक यशवंत अग्रवाल ने कहा कि ड्राइविंग केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों की समझ और जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन भी इसका अहम हिस्सा है।

रायपुर में विश्वभारती ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल का भव्य शुभारंभ

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें