छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है।
अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्यों से आए 144 पहलवान अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
अंबिकापुर बना खेलों का केंद्र सरगुजा का अंबिकापुर शहर इन दिनों खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है।
गांधी स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है, जहां खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर प्रशासन और खेल विभाग पूरी तरह तैयार हैं।
30 राज्यों के पहलवान लेंगे हिस्सा इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 144 रेसलर्स भाग ले रहे हैं।