Raipur

रायपुर से रीवा के लिए नई उड़ान

📰 VG Khabar

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मध्य प्रदेश के रीवा के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है।

पहली बार इन दोनों शहरों के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस नई उड़ान के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और फ्लाइट का संचालन कल से शुरू होने वाला है। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन संचालित की जाएगी।

हफ्ते में तीन दिन उड़ान एयरलाइन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रायपुर से रीवा के बीच यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

इससे यात्रियों को दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा। अब तक रायपुर से रीवा जाने के लिए यात्रियों को लंबी सड़क या रेल यात्रा करनी पड़ती थी।

रायपुर से रीवा के लिए नई उड़ान

↑ Read full story
Read full story