घटती फ्लाइट सेवाओं से कनेक्टिविटी प्रभावित, व्यापार और यात्रियों पर पड़ा असर रायपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
पिछले दो वर्षों में यहां से संचालित होने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानें बंद हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को अब सीमित विकल्पों में ही सफर करना पड़ रहा है।
उड़ानों की संख्या घटने से व्यापारिक गतिविधियों, पर्यटन और आम यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें बंद होने के बाद यात्रियों को अब दूसरे शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने की मजबूरी हो गई है।
इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।