📖 VG Khabar
केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला, ग्राहकों के पैसे सुरक्षित होने का भरोसा देश की डिजिटल पेमेंट सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है।
RBI ने अपने आदेश में कहा कि बैंक की सेवाएं नियामकीय मानकों के अनुरूप सुरक्षित नहीं पाई गईं, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि ग्राहकों के पैसे पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं और उन्हें वापस लौटाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। वहीं, पेटीएम का UPI ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा।
📱 क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला RBI ने यह कदम बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है।