📖 VG Khabar
रायपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने नई पहल शुरू की है।
अब ट्रेन में शराब पीकर चढ़ने वाले यात्रियों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए जीआरपी (Government Railway Police) ब्रीथ एनालाइजर मशीन का उपयोग कर यात्रियों की जांच करेगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रेनों में होने वाली अव्यवस्था, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कई बार शराब के नशे में यात्री ट्रेन में चढ़कर अन्य यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और विवाद की स्थिति पैदा कर देते हैं।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।