📖 VG Khabar
कचरा प्रबंधन की योजना अधूरी, स्रोत पर कचरा अलग करने की व्यवस्था फेल, शहर में बढ़ी अव्यवस्था शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था कागजों में ही सीमित नजर आ रही है।
न तो घर-घर डस्टबिन बांटे गए और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ियों में अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए। इसके चलते 4 रंग के डस्टबिन का नियम पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है।
परिणामस्वरूप कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और शहर में गंदगी बढ़ने लगी है।
कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने 4 रंग के डस्टबिन का नियम लागू किया था, लेकिन जमीन पर इसकी स्थिति बेहद कमजोर है।
लोग मिश्रित कचरा फेंक रहे हैं और अलग-अलग कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी तरह ठप है।