Chhattisgarh

सावन के अंतिम रविवार भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा

📰 VG Khabar

गरियाबंद। सावन के अंतिम रविवार को गरियाबंद जिले के मौरदा स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

हजारों श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

पूरे धाम में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।इसी अवसर पर रायपुर के क्लोज फ्रेंड ग्रुप मॉर्निंग क्लब की ओर से भूतेश्वरनाथ धाम में भंडारे का आयोजन किया गया।

क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित कर सेवा की।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन के दौरान क्लब के सदस्यों ने भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।भंडारे के आयोजन में अमोल गरुड़ी, परमांसद सिंह, मंगलेश्वर सिंह, नितिन पांडे, संतोष सिंह, संतोष यादव, मार्तण्ड सिंह, अनुराग, सुजीत कसलेवाल, तागेशकुमार और मनोज झा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।क्लब सदस्य अमोल गरुड़ी ने कहा कि सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ महादेव की सेवा करने का अवसर मिलना पूरे ग्रुप के लिए सौभाग्य की बात है।

सावन के अंतिम रविवार भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भव्य भंडारा

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें