Chhattisgarh

सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

📰 VG Khabar

हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से दैनिक जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और पोषण को मिल रहा सहारा कठिन परिस्थितियों में राखी के लिए बनी उम्मीद की किरण, सिलाई और खेती से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं रायपुर, 23 सितम्बर 2026 किसी परिवार के लिए एक हजार रुपये शायद बड़ी रकम न हो, लेकिन जब यही राशि हर महीने नियमित रूप से एक महिला के खाते में पहुंचती है, तो यह उसके लिए अपनी जरूरतों और परिवार की प्राथमिकताओं को संभालने का भरोसा बन सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

यह नियमित सहयोग महिलाओं के दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा, पोषण और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा बन रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आ रही ‘सेवा की कहानियां’ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि आर्थिक सहायता का महत्व केवल उसकी राशि में नहीं, बल्कि उस भरोसे में है जो महिला को अपनी जरूरतों के लिए निर्णय लेने का अवसर देता है।

दैनिक जरूरतों में मिला अपना आर्थिक सहारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में घर चलाने की जिम्मेदारी के बीच छोटी-छोटी जरूरतें भी कई बार चिंता का कारण बन जाती हैं।

सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें