Chhattisgarh

सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान

📰 VG Khabar

सतरूपा शीतला तालाब में श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई, इंदिरा मार्केट में जूट-कपड़े की थैलियां वितरित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया सहभागिता का संदेश ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत आज दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

राज्य शासन एवं जिला प्रशासन, दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जल स्रोतों की स्वच्छता, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

अभियान के तहत सतरूपा शीतला तालाब, सिविल लाइन, कसारीडीह, दुर्ग में जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम दुर्ग, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों तथा नागरिकों ने तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें