सेवा मेरा योगदान के तहत सांसद,विधायक ,जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर, 23 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगरपालिका, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिले के सभी नगरीय निकायों में भी जल स्रोतों का संरक्षण , स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ.
विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमति निधि चंद्राकर, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री महेन्द्र सिक्का, राहुल चंद्राकर , पीयूष साहू, महेंद्र जैन, भाऊ राम साहू, प्रकाश शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वयं श्रमदान करते हुए तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।