Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और जनसेवा की अभिनव पहल

📰 VG Khabar

शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता-वृक्षारोपण, वहीं सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों के संवर्धन और नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में तांदुला जल संसाधन संभाग, दुर्ग द्वारा ग्राम महमरा स्थित शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का समन्वित अभियान चलाया गया, वहीं नगर निगम दुर्ग द्वारा 12 वार्डों के नागरिकों के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित कर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

तांदुला जल संसाधन संभाग द्वारा आयोजित अभियान का उद्देश्य शिवनाथ नदी के तटवर्ती पर्यावरण का संरक्षण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना, हरित आवरण का विस्तार तथा जल संसाधनों के सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व को मजबूत करना रहा।

अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सारस्वत के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी श्री गौरव सिंह, श्री रोहन शॉ एवं श्री कुलेश्वर जोशी सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर नदी तट एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट की सफाई की।

कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के सभापति श्री श्याम शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और जनसेवा की अभिनव पहल

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें