📖 VG Khabar
रायपुर। रायपुर स्थित शदाणी दरबार में सतगुरु संत राजाराम साहिब का 66वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सिंधी समाज के लोग दरबार में पहुंचे और सतगुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे दरबार परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
गुरुचरण सिंह होरा रहे मुख्य अतिथि इस विशेष अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने दरबार में पहुंचकर सतगुरु संत राजाराम साहिब को नमन किया और श्रद्धालुओं के साथ महोत्सव में भाग लिया।