Raipur

शहर के बाहरी क्षेत्र तक पहुंची गैस पाइपलाइन

📖 VG Khabar

शहर में घरेलू गैस आपूर्ति को आसान और सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाइपलाइन से गैस (PNG) की सप्लाई अब शहर के बॉर्डर तक पहुंच गई है।

अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में इसे शहर के विभिन्न इलाकों और घरों तक पहुंचाने की योजना है।

यदि पाइपलाइन गैस की सुविधा घर-घर तक पहुंचती है तो लोगों को रसोई गैस के खर्च में करीब 30 प्रतिशत तक राहत मिल सकती है।

घर तक पहुंचेगी तो सस्ती होगी रसोई विशेषज्ञों का कहना है कि पाइपलाइन गैस की सुविधा मिलने से घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम हो सकती है।

PNG गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचेगी, जिससे गैस खत्म होने या सिलेंडर बुकिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

शहर के बाहरी क्षेत्र तक पहुंची गैस पाइपलाइन

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें