📖 VG Khabar
मौसम का बदला मिजाज, अप्रैल में ठंड की वापसी से जनजीवन प्रभावित 🌨️ शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।
भारी ओलावृष्टि, तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे अप्रैल के महीने में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने की अपील की है। शिमला में तेज ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित शिमला में अचानक हुई ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया।