📖 VG Khabar
नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए देशभर के सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया जारी है।
कई स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए प्रवेश फॉर्म भरे जा रहे हैं और अभिभावक अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा संस्थान चुनने में जुटे हैं।
इसी बीच सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली मासिक स्कॉलरशिप योजना भी चर्चा में है।
इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और परिवारों को आर्थिक सहयोग देना है।
सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलती है छात्रवृत्ति सीबीएसई की इस योजना के तहत उन छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।