Mobile

स्मार्टफोन 40% महंगे, कंपनियों ने बढ़ाए दाम

📖 VG Khabar

चिप की कमी का असर, बजट से मिड-रेंज स्मार्टफोन हुए महंगे स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है।

बाजार में स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है।

₹9,999 में मिलने वाले स्मार्टफोन अब करीब ₹13,999 तक पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण चिप की कमी बताया जा रहा है।

Samsung Electronics, Oppo और Vivo जैसी कंपनियों ने कई मॉडलों की कीमतों में ₹2,000 से ₹4,000 तक बढ़ोतरी की है।

इससे बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर सीधा असर पड़ा है। 40 प्रतिशत तक बढ़ीं कीमतें स्मार्टफोन कंपनियों ने धीरे-धीरे कीमतों में बदलाव शुरू किया है।

स्मार्टफोन 40% महंगे, कंपनियों ने बढ़ाए दाम

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें