📖 VG Khabar
स्मार्टफोन बाजार में हलचल, मिड-रेंज से प्रीमियम तक नए विकल्प मिलेंगे स्मार्टफोन बाजार में इस सप्ताह बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है।
Xiaomi की Redmi, OPPO सहित कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते कुल 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे, जिनमें 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, AI फीचर्स और 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी।
नए स्मार्टफोन लॉन्च से मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि इन डिवाइसेस में AI फीचर्स और बेहतर कैमरा क्वालिटी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।