Chhattisgarh

सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल

📰 VG Khabar

रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ एवं सम्मान समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है और घरों तथा प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने से ऊर्जा की बचत के साथ प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।कोयले पर निर्भरता कम करने की जरूरतबृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयले पर अत्यधिक निर्भरता के कारण प्रदूषण, धूल और परिवहन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं।

ऐसे में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।उन्होंने केंद्र सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम चल रहा है।

सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल

↑ Read full story
Read full story