📖 VG Khabar
इंट्रो वित्त वर्ष समाप्त होने में अब केवल दो दिन बचे हैं और ऐसे में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने वालों के लिए यह आखिरी मौका है।
अगर आपने अभी तक पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम राशि जमा नहीं की है, तो आपका खाता निष्क्रिय हो सकता है।
इसके अलावा 1 अप्रैल से बैंकिंग, टैक्स, निवेश और वित्तीय सेवाओं से जुड़े करीब 10 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं।
ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अंतिम समय में तीन जरूरी काम तुरंत निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
PPF और सुकन्या खाते में जमा करें न्यूनतम राशि वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले PPF और सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम राशि जमा करना जरूरी होता है।