आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 नवंबर को G.O.Ms.No.87 के माध्यम से अपनी Semiconductor and Display Fab Policy 4.0 में संशोधन किया।
पढ़िए पूरी खबर।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संशोधन देश के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और घरेलू सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इसके तहत पात्र सिलिकॉन फैब परियोजनाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल मिलाकर अस्सी प्रतिशत तक की भारी पूंजी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
इसमें केंद्र और राज्य दोनों की हिस्सेदारी बराबर यानी चालीस-चालीस प्रतिशत होगी।केवल सिलिकॉन फैब ही नहीं, बल्कि अन्य उन्नत तकनीकों से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है।
कंपाउंड सेमीकंडक्टर, फोटोनिक्स, सेंसर, डिस्प्ले फैब और एडवांस्ड पैकेजिंग जैसी परियोजनाओं के लिए सत्तर प्रतिशत तक की पूंजी सहायता निर्धारित की गई है, जिससे राज्य में तकनीकी विनिर्माण का इकोसिस्टम तैयार होगा।इस नीतिगत बदलाव के तहत आधारभूत ढांचा और निवेश को जमीन पर उतारने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया है।