बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान* दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र* वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में CGCERT की महत्वपूर्ण उपलब्धि, जनजातीय महिलाओं की आय बढ़ाने की नयी पहल* रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा संग्रहित वनोपजों को राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र मिला है।
पढ़िए पूरी खबर।प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (CGCERT) ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है।
इस उपलब्धि को जनजातीय महिलाओं की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
वर्तमान में इस कंपनी से दंतेवाड़ा क्षेत्र की लगभग 930 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो सीधे तौर पर इस प्रमाणीकरण का लाभ प्राप्त करेंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाकर 2 हजार से अधिक किया जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।