बेंगलुरु टेक समिट 2026 के समापन पर कर्नाटक के DeepTech इकोसिस्टम के लिए लगभग ₹1,050 करोड़ के निवेश की घोषणा की गई।
पढ़िए पूरी खबर।इस शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित 'फ्यूचर मेकर्स कॉन्क्लेव' (Future Makers Conclave) में निवेश की इन महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं को अंतिम रूप दिया गया।
इस विशेष कॉन्क्लेव में कुल 24 प्रतिष्ठित वेंचर कैपिटल (VC) कंपनियों ने हिस्सा लिया और कर्नाटक के स्टार्टअप्स की तकनीकी क्षमता पर गहरा भरोसा जताते हुए निवेश करने का संकल्प लिया।
यह निवेश मुख्य रूप से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्योन्मुखी और रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
इन क्षेत्रों में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं और नया निवेश इन क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़ा होने में मदद करेगा।पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में इस बार निवेश के स्तर में एक अभूतपूर्व उछाल देखा गया है।