रायपुर: बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पावन पर्व 'विजयादशमी' शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. मैदान में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
पढ़िए पूरी खबर।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शाम 5:30 बजे प्रभु श्री राम के दरबार की नयनाभिराम और भव्य सजीव झांकी के साथ हुई।
गाजे-बाजे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ यह शोभायात्रा पूरे क्षेत्र के भ्रमण पर निकली। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकी का आत्मीय स्वागत किया।
सजीव झांकी में पात्रों की वेशभूषा और उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को त्रेतायुग की याद दिला दी। जब यह शोभायात्रा बी.टी.आई.
मैदान पहुँची, तो वहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रभु श्री राम की आरती उतारी।