Chhattisgarh

ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

📰 VG Khabar

छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों और वार्डों में घर-घर सर्वे, निरक्षर व्यक्तियों की होगी पहचान साक्षरता अभियान में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों की भागीदारी पर जोर रायपुर।

पढ़िए पूरी खबर।अभियान के पहले चरण में 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव और शहरी वार्ड में घर-घर जाकर सघन सर्वे किया जाएगा।

इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान करना और उनकी विस्तृत जानकारी जुटाना है।

सर्वे दल मतदाता सूची, राशन कार्ड, बीबीजी राम जी मस्टर रोल और अन्य सरकारी दस्तावेजों का मिलान कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति साक्षरता की इस मुहिम से छूट न जाए।

इस डेटा के आधार पर ही आगामी साक्षरता कक्षाओं और वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली साक्षरता महापरीक्षा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश की साक्षरता दर में गुणात्मक सुधार हो सके।इस व्यापक अभियान में जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है।

ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें