Chhattisgarh

ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना, 72 हजार से अधिक कर्मियों की होगी तैनाती

📰 VG Khabar

छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना, 72 हजार से अधिक कर्मियों की होगी तैनाती स्व-गणना के लिए 10 से 24 जनवरी तक मिलेगा अवसर, डिजिटल माध्यम से पूरा होगा जनगणना कार्य रायपुर।

पढ़िए पूरी खबर।जनगणना की तैयारियों की समीक्षा के लिए हाल ही में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को जनगणना कार्य की विस्तृत रूपरेखा और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि आंकड़ों की सटीकता बनी रहे।

जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने इस दौरान प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति साझा की और दूसरे चरण की डिजिटल कार्ययोजना प्रस्तुत की।इस बार जनगणना की प्रक्रिया में आधुनिकता का समावेश करते हुए इसे डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा।

ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना, 72 हजार से अधिक कर्मियों की होगी तैनाती

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें