Chhattisgarh

ताज़ा खबर: गरियाबंद में जलाराम बापा की 227वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु,गुजराती समाज ने धूमधाम से किया आयोजन,

📰 VG Khabar

गरियाबंद में जलाराम बापा की 227वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु,गुजराती समाज ने धूमधाम से किया आयोजन, गरियाबंद। पढ़िए पूरी खबर।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सुबह मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात अभिषेक, पूजन, दीपदान और महाभोग जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

महाआरती के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और 'जय जलाराम' के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने सभी का मन मोह लिया।

भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।

आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।

ताज़ा खबर: गरियाबंद में जलाराम बापा की 227वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु,गुजराती समाज ने धूमधाम से किया आयोजन,

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें