जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक* भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा* जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* रायपुर, 16 नवंबर 2026/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जि पढ़िए पूरी खबर।
समारोह की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उन्होंने रेखांकित किया कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान का आह्वान कर जनजातीय अधिकारों की रक्षा की।
उनका जीवन त्याग, साहस और अटूट देशभक्ति का एक महान उदाहरण है।