माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं रायपुर।
पढ़िए पूरी खबर। इसी धार्मिक अनुष्ठान की कड़ी में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने माना कैंप पहुँचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया।
उन्होंने पंडाल की भव्यता की प्रशंसा करते हुए माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर श्री होरा ने सभी नागरिकों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के भव्य धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और प्राचीन परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में एकता और आपसी सद्भाव का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करते हैं।