मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पढ़िए पूरी खबर।छत्तीसगढ़ राज्य पावर होल्डिंग कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, इन 1501 पदों में द्वितीय श्रेणी के 195 पद और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 1306 पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 की शाम 8:00 बजे से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है, जिसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।भर्ती विवरण के अनुसार, सबसे अधिक संख्या में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।