RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में सहयोग की अपील की रायपुर।
पढ़िए पूरी खबर।
मंदिर दर्शन के दौरान मां महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डीके दुबे, अध्यक्ष जगदीश कलश, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा और महेंद्र सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गुरुचरण सिंह होरा ने मंदिर के साथ अपने पुराने और गहरे संबंधों को याद करते हुए बताया कि वे बचपन से ही इस पवित्र स्थल पर दर्शन के लिए आते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मां काली की असीम कृपा से मंदिर का स्वरूप समय के साथ और भी भव्य होता जा रहा है।