स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार* प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस* प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीपीपी मॉडल की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश* स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में मंथन, प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी जोर* रायपुर.
24 सितम्बर 2026.
बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार परियोजनाओं के संचालन और पढ़िए पूरी खबर।बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 20वीं बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।
मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके स्थायित्व पर विशेष बल दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए विस्तृत एसओपी तैयार की जाए, जो निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप हो।